दो दिन पहले हुई मराठी फिल्ममेकर अतुल तपकीर की मौत की जांच करते हुए पुलिस ने उनके कुछ रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में पुलिस ने अतुल की पत्नी प्रियंका तपकीर, प्रियंका की बहन और उनके मुंह बोले दो भाईयों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने बाद इन्हे 30 दिनों की पुलिस हिरासत में रखा जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अतुल के रिशतेदारों पर आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उत्पीड़न) और धारा 34 (समान इरादे) के तरह चार्जशीट फाइल की गई है। आपकों बता दें कि अतुल के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर जांच की मांग की है।
14 मई को अतुल ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया था, जिसके बाद उन्होने होटल में जहर खा कर सुसाइड कर लिया था। फेसबुक पोस्ट वायरल होते ही होटल वालो ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी थी जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला।
अपने सुसाइड नोट में अतुल ने अपनी पत्नी और उसके मुंह बोले भाइयों को अपनी मौत का कारण बताया है। अतुल ने इसमें साफ किया है कि वो उनसे हर रोज लड़ाई करते थे, उन्हे घर से निकाल दिया था और बच्चो से मिलने भी नही देते थे जिससे परेशान हो कर उन्होने ऐसा कदम उठाया है।