कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' में तात्या टोपे का किरदार अतुल कुलकर्णी निभाएंगे। कंगना के साथ अब अतुल भी फिल्म के लिए घुड़सवारी और तलवार बाजी सीख रहे हैं।
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अतुल ने कहा, यह ऐसा रोल है जो मैंने पहले कभी नहीं किया। मैं अपने तलवारबाजी वाले सभी स्टंट खुद करुंगा।
आपको बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' के सेट पर गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। कंगना के सिर में 15 टांके लगे हैं।
पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे भी इस फिल्म में झलकारी बाई के रोल में दिखेंगी। झलकारी बाई लक्ष्मीबाई सबसे खास सहेली और सेना प्रमुख थीं।
New Film, New Friend- Raakaa! pic.twitter.com/KiU1reNtGo
— atul kulkarni (@atul_kulkarni) July 20, 2017