फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya Shetty-KL Rahul: बेटी के पेरेंट्स बने अथिया-राहुल, सोशल मीडिया पर दी जानकारी; बधाईयों की हुई बौछार

Mon, 24 Mar 2025 08:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Athiya Shetty-KL Rahul: अथिया शेट्टी और केएल राहुल माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। इस खबर के सामने आते ही इंस्टाग्राम पर बधाइयों की बौछार शुरू हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। अथिया ने अपनी बेटी के आगमन की खुशी को अपने फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खबर दी, जिसके बाद उनके चाहने वालों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

2 of 5
अथिया शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
सोशल मीडिया पर अथिया ने साझा की पोस्ट
अथिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक संक्षिप्त और भावुक संदेश के जरिए घर के नए सदस्य के आगमन की जानकारी दी। उनकी इस घोषणा के बाद फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। यह उनके और उनके पति केएल राहुल के लिए बेहद खास पल है।


 
विज्ञापन

3 of 5
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : इंस्टाग्राम
कई फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई
इस खबर के सामने आते ही कई फिल्मी सितारों ने अथिया और केएल राहुल को बधाइयां दीं। मृणाल ठाकुर ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "बधाई"। इसके साथ उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी भी साझा किए। वहीं, शनाया कपूर, कियारा आडवाणी, टाइगर श्रॉफ, भूमि पडनेकर, कृति सेनन, सोफी चौधरी समेत कई सितारों ने भी इस पोस्ट को देखकर अपनी खुशी व्यक्त की।

4 of 5
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : इंस्टाग्राम
दो साल पहले हुई थी शादी
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे कमेंट्स और तस्वीरें साझा करते हुए दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर जाहिर कर दिया। लंबे समय तक डेटिंग के बाद अथिया और राहुल ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस में शादी रचाई। यह शादी बेहद निजी और सादगी भरी थी, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अथिया शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
इन फिल्मों में अथिया ने किया काम
वर्क फ्रंट की बात करें अथिया शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'हीरो' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में 'मुबारकां' में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ काम किया। साल 2019 में वह 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आईं। पिछले कुछ समय से वह फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वह लगातार सक्रिय रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें