Movies Love Triangle: बॉलीवुड में लव ट्रायंगल की कहानियां हमेशा से दर्शकों को पसंद आई हैं। कई फिल्मों ने इस थीम को खूबसूरती से पेश किया है। जानिए कौन-कौन सी फिल्मों में दिखाई गई लव ट्रायंगल की कहानी।
बॉलीवुड में एक्शन, ड्र्मा, रोमांस, थ्रिलर और हॉरर के अलावा कई फिल्मों में लव ट्रायंगल की कहानी को भी दिखाया गया है, जो हर किसी को पसंद आईं। इस लिस्ट में हम दिल दे चुके सनम से लेकर स्टूडेंट ऑफ द ईयर के अलावा भी बॉलीवुड में कई फिल्में लव ट्रायंगल पर बन चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 8
कुछ-कुछ होता है
- फोटो : imdb
कुछ-कुछ होता है
"कुछ-कुछ होता है" का लेखन और निर्देशन करण जौहर ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा रानी मुखर्जी और काजोल ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में इन तीनों स्टार्स के बीच लव ट्रायंगल की कहानी को बखूबी दर्शाया गया है। फिल्म में राहुल (शाहरुख खान), अंजलि (काजोल) और टीना (रानी मुखर्जी) के बीच का प्यार और दोस्ती का एंगल हर किसी को पसंद आया।
विज्ञापन
3 of 8
बाजीराव मस्तानी
- फोटो : imdb
बाजीराव मस्तानी
"बाजीराव मस्तानी" में बाजीराव, मस्तानी और काशीबाई की भावनात्मक उलझन दिखाई गई है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में मराठा साम्राज्य के योद्धा बाजीराव की संघर्ष और प्यार की कहानी को दिखाया गया है।
4 of 8
कॉकटेल
- फोटो : imdb
कॉकटेल
"कॉकटेल" एक मॉडर्न लव ट्रायंगल की कहानी है, जिसमें गौतम, वेरोनिका और मीरा के लव ट्रायंगल को दिखाया गया है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित, इम्तियाज अली द्वारा लिखित फिल्म में दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
5 of 8
सिलसिला
- फोटो : imdb
सिलसिला
"सिलसिला" में अमित, शोभा और चांदनी के रिश्तों के रिलेशनशिप को दिखाया गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा, संजीव कुमार और शशि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया है।
विज्ञापन
6 of 8
देवदास
- फोटो : imdb
देवदास
"देवदास" में देवदास, पारो और चंद्रमुखी की दुखभरी प्रेम कहानी दिखाई गई, जो हर किसी को पसंद आई। इस फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी।
विज्ञापन
7 of 8
स्टूडेंट ऑफ द ईयर
- फोटो : imdb
स्टूडेंट ऑफ द ईयर
"स्टूडेंट ऑफ द ईयर" में दो दोस्तों और एक लड़की के बीच की दोस्ती और प्यार भरी कहानी दिखाई गई है। 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया है और निर्माण हीरू यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अभिनय किया है।
हम दुल दे चुके सनम
"हम दिल दे चुके सनम" में वनराज, नंदिनी और समीर की भावुक कहानी में प्यार, त्याग और उलझन को अलग-अलग अंदाज में दिखाया गया है। इस फिल्म में सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।