यूजर्स ने कमेंट में लिखा- ‘शर्मिंदगी वाली बात’
अथिया की गलती को सोशल मीडिया यूजर्स ने नजरअंदाज नहीं किया, इसके लिए उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई।
एक यूजर ने लिखा, ‘अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशा भोसले की जगह लता मंगेशकर की तस्वीर पोस्ट कर दी। आलोचना का सामना करने के बाद उसे डिलीट कर दिया। बॉलीवुड के माहौल में पले-बढ़े किसी शख्स के लिए यह बेहद शर्मनाक बात है।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह सचमुच शर्मनाक है।’
इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अथिया शेट्टी ने गलती से लता जी की फोटो पोस्ट की और अब डिलीट करके दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी भी नहीं लगाई।’
इसी तरह एक यूजर ने लिखा, ‘सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का ऐसे मौके पर आशा भोसले के बजाय लता मंगेशकर की तस्वीर को शेयर करना, सच में बहुत ही लापरवाही भरा और नजरअंदाज ना किया जा सकने वाला काम है। इससे बुनियादी जानकारी की कमी साफ झलकती है।’
अथिया ने दोबारा शेयर की श्रद्धांजलि वाली पोस्ट
सोशल मीडिया यूजर्स की नाराजगी के बाद अथिया शेट्टी ने दूसरी पोस्ट साझा की। इसमें आशा भोसले की तस्वीर के साथ ही श्रद्धांजलि दी है। इस तरह अथिया शेट्टी ने अपनी गलती सुधार ली है।
कल होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार
रविवार को दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हुआ। मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते उनकी मृत्यु हुई। आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। संगीत जगत में दिए गए उनके योगदान को याद किया है। सोमवार को आशा भोसले के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा।