फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर को बचाने के लिए भंसाली से मदद चाहती हैं आथिया!

Tue, 17 May 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया की पहली फिल्म हीरो को रिलीज हुए कुछ समय में साल भर हो जाएगा। मगर फिल्म के फ्लॉप होने का आथिया के करिअर की शुरुआत पर बहुत बुरा असर पड़ा। एक तो उन्हें दर्शकों ने पसंद नहीं किया और दूसरे अभिनेत्री के तौर पर वह प्रभाव नहीं छोड़ सकीं। नतीजा यह कि निर्माता-निर्देशकों ने उनसे दूरी बनाए रखी। लगभग यही हाल हीरो में आथिया के हीरो रहे सूरज पंचोली का भी है, मगर फिर भी उन्हें एक-दो प्रस्ताव तो मिले हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इंडस्ट्री में कुछ लोगों ने आथिया को यह सलाह तक दे डाली है कि उनका लुक हीरोइनों जैसा नहीं है अतः वह फिल्मी करिअर को छोड़ कर फैशन की दुनिया की किस्मत आजमाएं। संभवतः यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों में आथिया फैशन सुंदरी के रूप में रैंप पर भी किस्मत आजमाती दिख रही हैं। करिअर के शुरू होने से पहले ही निराशाजनक प्रतिक्रियाओं से चिंतित आथिया ने पिछले दिनों निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली से मुलाकात की। भंसाली ने हाल में अपने अगले प्रोजेक्ट पद्मिनी की घोषणा की है।

बताया जाता है कि आथिया भंसाली के पास करिअर को लेकर सलाह मांगने गई थीं। भंसाली रणबीर कपूर, सोनम कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे युवा सितारों के साथ काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भंसाली और आथिया की मुलाकात करीब दो घंटे तक चली और भंसाली ने इस युवा ऐक्टर को आश्वासन दिया कि जो भी संभव होगा, वह उनके लिए करेंगे। देखना यह होगा कि क्या भंसाली की पद्मिनी में आथिया को कोई जगह मिल सकेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें