फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athiya Shetty-KL Rahul: पति केएल राहुल को अथिया शेट्टी ने दी एनिवर्सरी की बधाई, शेयर कीं तस्वीरें, लिखा नोट

Thu, 23 Jan 2025 02:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पति के एल राहुल के साथ पोज देतीं अथिया शेट्टी- आज दोनों की है शादी की सालगिरह - फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
विज्ञापन
आज अथिया और राहुल की शादी की सालगिरह है। इस खास मौके पर अथिया ने अपने शादी के एल्बम से कुछ अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और केएल राहुल को खास अंदाज में एनिवर्सरी विश की है।
विज्ञापन

 

आज केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के दो साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन दोंनों की शादी का जश्न मनाया गया था। शादी की सालगिरह के दिन अथिया ने बेहद ही खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं और पति के एल राहुल को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं।

 

अथिया का प्यारा पोस्ट
इस खास मौके पर अथिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई खास तस्वीरे पोस्ट की हैं और उन तस्वीरों के साथ लिखा, "मेरे हमेशा के लिए 2 साल की शुभकामनाएं।" 2023 में उनकी शादी के दिन की लग रही तस्वीर में अथिया और राहुल पारंपरिक शेरवानी और लहंगा पहने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।


अभिनेत्री के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान सब कुछ कह बयां कर रही है। इसके अलावा अथिया ने शादी के एल्बम से एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों एक साथ रस्म निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।


एक और तस्वीर अथिया ने शेयर की, जिसमें उन्हेंने राहुल को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए एक खास नोट लिखा। इस तस्वीर में अथिया का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है और इस तस्वीर में दोनों परफेक्ट लग रहे हैं।
विज्ञापन

इस साल अपने पहले बच्चे का करेंगे स्वागत
अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों के पास जश्न मनाने का एक और कारण भी हैं। वे दोनों अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी की घोषणा की थी, जिसमें एक पोस्टकार्ड भी शामिल था। पोस्टकार्ड में लिखा था, "हमारा छोटा सा आशीर्वाद जल्द ही आने वाला है।" इसमें एक बच्चे के पैर भी दिखाए गए। तारीख 2025 है।

यह भी पढे़ं:
Samantha Ruth Prabhu: वेब सीरीज में नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु, सेट पर हुईं शामिल, नाम होगा रक्त ब्रह्मांड

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें