फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: क्या वाकई विवेक ओबेरॉय को अपने घर में डिनर करता छोड़ सोने चले गए थे खिलाड़ी? खुद बताई सच्चाई

Thu, 23 Jan 2025 01:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार अपनी अनुशासित दिनचर्या के लिए जाने जाते हैं। कसरत करने से लेकर सेहतमंद खानपान और समय पर सोने तक, वह हर मामले में अनुशासन के पक्के हैं। हाल ही में अक्षय ने अपने लाइफस्टाइल पर बात की। 
विज्ञापन
अक्षय कुमार-विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार फिटनेस और सेहत के मामले में नियम के पक्के हैं। वह सुबह जल्दी उठते हैं और कसरत करते हैं। वहीं, रात को वे हर हाल में नौ बजे तक सो जाते हैं। अपने कई इंटरव्यू में खिलाड़ी यह बात दोहरा चुके हैं। उनकी इस नियमित दिनचर्या पर बात करते हुए एक बार विवेक ओबेरॉय ने कहा था कि वे उनके घर पर डिनर करने गए थे। उस दौरान अक्षय कुमार उन्हें और कई और मेहमानों को छोड़कर सोने चले गए। अक्षय से जब हाल ही में इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर डाला।

विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
बोले- हर मेहमान को विदा करके आता हूं
अक्षय कुमार का कहना है कि उनकी लाइफस्टाइल काफी अनुशासन वाली है। वे रात को जल्दी सोने जाते हैं, लेकिन वे एक अच्छे होस्ट भी हैं। अपने घर आए मेहमानों की खातिरदारी में वे कमी नहीं होने देते। उन्होंने विवेक ओबेरॉय के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि जब मेहमान डिनर कर रहे थे तो अक्षय कुमार सोने चले गए। अक्षय कुमार का कहना है कि वे बहुत अच्छे होस्ट हैं। वे इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि उनके घर आए मेहमान जब जाएं तो वे हर एक को अच्छी तरह विदा करें।

अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
विवेक ओबेरॉय का दावा किया खारिज
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'स्काईफोर्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने लाइफस्टाइल पर बात की। अक्षय ने कहा कि वे बहुत कमाल के होस्ट हैं। अक्षय से जब पूछा गया कि वे जल्दी उठने और जल्दी सोने वाले शख्स हैं। ऐसे में अपने अनुशासन के बीच वे सामाजिकता को कैसे निभाते हैं? इसी दौरान उनसे उस घटना का जिक्र किया गया जब विवेक ओबेरॉय और रितेश देशुमख उनके घर डिनर कर रहे थे और वे साढ़े नौ बजे ही सोने चले गए।

यह खबर भी पढ़ें:
Azad Jain Death: फिल्म निर्माता आजाद जैन का निधन, 'गुड लक' सहित इन फिल्मों का किया निर्माण

महादेव के किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
बोले- मेरे घर पर ज्यादा पार्टियां नहीं होतीं
अक्षय कुमार ने कहा कि वे घर आए मेहमानों को विदा करते वक्त कार तक छोड़कर आते हैं। विवेक ओबेरॉय की बात को खारिज करते हुए अक्षय ने कहा, 'ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। मैं लोगों को उनकी कार तक छोड़ता हूं। उन्हें अकेले नहीं जाने देता।' खिलाड़ी ने आगे कहा, 'मैं अच्छा होस्ट हूं। हम आमतौर पर अपने घर में पार्टी नहीं करते। लेकि,न जब भी करते हैं तो जल्दी डिनर होता है। लोग आते हैं। बातें होती हों। जो लोग ड्रिंक करना पसंद करते हैं, वे ड्रिंक करते हैं और उसके बाद मैं उन्हें विदा करता हूं'।

यह खबर भी पढ़ें:
Nia Sharma: निया शर्मा ने थाईलैंड में किए फायर स्टंट, फिर लगी चोट, फैंस के साथ शेयर किए वीडियो
विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
ट्विंकल ने आकर कहा, 'आप लोगों को चले जाना चाहिए'
विवेक ओबेरॉय ने एक बातचीत में जिक्र किया था कि अक्षय कुमार का अनुशासन बहुत ज्यादा है। चाहें कुछ हो जाए, वे अपना रुटीन फॉलो करते हैं। एक बार शाम के वक्त हम लोग उनके घर डिनर कर रहे थे। जैसे ही घड़ी में साढ़े नौ बजे, वे चले गए। हमने सोचा वॉशरूम गए होंगे, लेकिन फिर लौटे ही नहीं। हम 11 बजे तक उनका इंतजार करते रहे। फिर उनकी पत्नी ट्विंकल आईं और बोलीं 'आप लोगों को अब चले जाना चाहिए। वो (अक्षय) पहले ही सोने चले गए हैं। इस लेवल का उनका अनुशासन रहा, हम उस दिन देखकर दंग रह गए'। बात करें 'स्काई फोर्स' की तो यह 24 जनवरी को रिलीज हो रही है।

यह खबर भी पढ़ें:
Samantha Ruth Prabhu: वेब सीरीज में नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु, सेट पर हुईं शामिल, नाम होगा रक्त ब्रह्मांड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें