फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली 2' की सक्सेस को लेकर सलमान ने कही ऐसी बात, अब क्या करेंगे प्रभास ?

Fri, 26 May 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
जहां इस वक्त सभी फिल्म एक्टर और डायरेक्टर 'बाहुबली 2' की सक्सेस का मंत्र जानने में लगे हैं वहीं बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। सलमान खान 'बाहुबली 2' की सफलता का बिलकुल भी प्रेशर नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


सलमान ने कल रात मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान उनसे 'बाहुबली 2' को लेकर कई सवाल पूछे गए जिसका जवाब सलमान ने बड़ी सहजता से जवाब दिया।

सलमान ने कहा कि 'बाहुबली 1 और 2' की रिलीज में  4 साल का अंतर है। इस दौरान वो कई फिल्में लेकर आ चुके हैं और अब 'ट्यूबलाइट' लेकर आ रहे हैं। सलमान ने कहा, 'बाहुबली 1 के बाद हम 'बजरंगी भाईजान' लेकर आए जिसने अच्छी कमाई की थी। अब हम 'ट्यूबलाइट' लेकर आ रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि ये भी अच्छी कमाई करेगी। मैंने 'बाहुबली' नहीं देखी है लेकिन ये एक सुपरहिट फिल्म है।'
विज्ञापन


सलमान खुद तो फिल्म की सक्सेस का प्रेशर नहीं ले रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि उनके प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' के सीईओ अमर बुटाला को इसकी टेंशन जरूर होगी।

सलमान के इस बयान से तो लग रहा है कि वह कहना चाह रहे हैं कि उन्होंने भी 'बाहुबली' जितनी कमाई कर ली है। 'बाहुबली 1' साल 2015 में रिलीज हुई थी और 'बाहुबली 2' अभी 28 अप्रैल को रिलीज हुई है। इन दो सालों के अंतराल में सलमान की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और चौथी 23 जून को रिलीज होने जा रही है। उनकी 'बजरंगी भाईजान', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'सुल्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। अगर तीनों फिल्मों के कलेक्शन को मिला लिया जाए तो ये आंकड़ा 1500 करोड़ से ज्यादा है। ऐसे में सलमान का अपनी फिल्मों पर गुरूर तो बनता ही है।
विज्ञापन


देखिए 'ट्यूबलाइट' फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें