फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने बताया 'डिस्पैच' की शूटिंग के दौरान क्या थी चुनौती, कहा- सेट पर हो गए थे चोटिल

Fri, 22 Nov 2024 02:39 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी अपनी आगामी फिल्म 'डिस्पैच' को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक खुलासा करते हुए बताया कि वो फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 की शुरुआत हुई, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी भी नजर आए। अभिनेता ने अभिनय और फिल्म उद्योग के वर्तमान मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इसके अलावा, उनकी आगामी फिल्म 'डिस्पैच' का प्रीमियर भी इस महोत्सव में हुआ। फिल्म के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने उन क्षेत्रों के बारे में बताया, जिन्हें वह बतौर अभिनेता तलाशना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग के दौरान घायल होने का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी का घुटना हो गया था चोटिल
पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा, “यह फिल्म एक पत्रकार की अंदरूनी और बाहरी दोनों दुनिया की खोज करती है। इन दोनों दुनियाओं में नेविगेट करने की कोशिश में, मेरे पैर कभी-कभी इधर-उधर हो जाते थे और इन सब में, मेरा घुटना घायल हो गया। यह अभी भी ठीक हो रहा है।" बतात चलें कि फिल्म में मनोज बाजपेयी एक खोजी पत्रकार की भूमिका में हैं, जो एक बड़े वित्तीय घोटाले को उजागर करने के लिए घंटों काम कर रहे हैं।
Stars Kids: अभिनय से पहले निर्देशन में हाथ आजमा चुके हैं ये स्टार किड्स, कई बन चुके हैं सुपरस्टार
विज्ञापन

फिल्म की कहानी को बताया अनोखी 
अभिनेता ने आगे कहा, “यह एक बहुत ही अनोखी और वास्तविक स्क्रिप्ट थी। यह फिल्म एक अभिनेता के रूप में मेरे विकास के लिए काफी मददगार रही।” डिस्पैच का निर्देशन कनु बहल ने किया है। इसके अलावा् उन्होंने इसे इशानी बनर्जी के साथ मिलकर लिखा भी है। इसे आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले रोनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शाहाना गोसेमी और अर्चिता अग्रवाल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को बनाने के दौरान आने वाली चुनौती पर बाजपेयी ने कहा,“जिस तरह से उन्होंने और इशानी ने स्क्रिप्ट लिखी थी, उसमें कोई भी लोकेशन दोहराई नहीं जा रही थी। यह एक अलग तरह की प्रोडक्शन चुनौती थी। हम सभी कोविड की डेल्टा लहर के दौरान संक्रमित हो गए थे, फिर हम शूटिंग शुरू करने के लिए वापस आ गए।"
विज्ञापन

CID 2: 'याद है वो केस जिसमें तुम...,' 'सीआईडी 2' के इंस्पेक्टर अभिजीत ने प्रशंसक के सवाल का दिया मजेदार जवाब
हाल में ही रिलीज हुआ है डिस्पैच का टीजर 
'डिस्पैच' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसकी शुरुआत जॉय (मनोज बाजपेयी) के फ्लैट में खिड़की के शीशे टूटने से होती है। वह एक कोने में भागता है, तभी उसे पता चलता है कि उसकी खिड़कियों पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके जा रहे हैं। कुछ क्षण बाद, एक निजी नंबर से कॉल आती है, जिसमें उसे जांच बंद करने का निर्देश दिया जाता है। धमकी से विचलित हुए बिना, जॉय सच्चाई और सही कहानी की तलाश में दृढ़ रहता है।
Pushpa 2 The Rule: फिल्म की रिलीज से पहले यूट्यूब पर बवाल काट रहा 'पुष्पा 2' का ट्रेलर, अब तक बटोरे इतने व्यूज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें