कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 3' की बॉक्स ऑफिस सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच अब उनकी आगामी फिल्म को लेकर चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कार्तिक की आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो' के सीक्वल में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीन टंडन भी नजर आने वाली हैं। रवीना फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग कर रही हैं, जो 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है।
कार्तिक की फिल्म से रवीना के जुड़ने की है चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में रवीना उनके साथ नजर आ सकती हैं। पिंकविला के एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने उन्हें बताया, "रवीना टंडन पति पत्नी और वो 2 के लिए मुदस्सर अजीज के साथ बातचीत कर रही हैं। उन्हें इस कॉमेडी ड्रामा के सीक्वल में एक सिजलिंग भूमिका की पेशकश की गई है और वह इस फिल्म के लिए साइन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।" केजीएफ 2 में उन्हें दमदार किरदार में देखने के बाद फैंस निश्चित तौर पर उन्हें एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित होंगे।
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 21: नहीं कम हो रहा रूह बाबा का जादू, तीन हफ्तों में बटोर डाले इतने करोड़
प्री-प्रोडक्शन में है फिल्म
रिपोर्ट के मुताबिक, रवीना का किरदार है, कार्तिक आर्यन के जीवन में उलझनें पैदा करता दिखेगा। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन के चरण में हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल गर्मियों में शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। 'भूल भुलैया 3' के बाद 'पति पत्नी और वो' कार्तिक आर्यन की एक और बड़ी फ्रेंचाइजी होगी, जिससे उन्हें और उनके फैंस को काफी उम्मीदें भी रहेंगी।
Imtiaz Ali: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बोले इम्तियाज, दुर्व्यवहार के लिए तीन लोगों को निकाला बाहर
साल 2019 में रिलीज हुई थी 'पति पत्नी और वो'
बताते चलें कि 'पति पत्नी और वो' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमि्काओं में नजर आए थे। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने निर्देशित किया था। फिल्म में भूमि और कार्तिक ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी, जबकि कंट्रोल अभिनेत्री ने दूसरी महिला यानी वो की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म, साल 1978 की फ़िल्म पति पत्नी और वो पर आधारित है, जो अपने रिलीज के वक्त व्यावसायिक रूप से सफल रही थी।
Prasoon Joshi: प्रसून जोशी ने की फिल्म निर्माण पर खुलकर बात, बोले- इस प्रक्रिया को रहस्यमय नहीं बनाना चाहिए