फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assi Vs Do Deewane Box Office: बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित 'दो दीवाने...'; तापसी की 'अस्सी' का ऐसा है हाल

Wed, 25 Feb 2026 10:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Assi Vs Do Deewane Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर' में लगी हैं। बुधवार को कमाई के मामले में इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया? जानिए
विज्ञापन
अस्सी और दो दीवाने सहर में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी को मोहब्बत का महीना माना जाता है। वैलेंटाइन डे वीक इसी माह में आता है। मगर, इसी महीने सिनेमाघरों में लगी रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने सहर में' औंधे मुंह गिरती दिख रही है। दूसरी तरफ तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' है। यह रोमांटिक फिल्म नहीं है, मगर एक जरूरी विषय पर बनी महिला केंद्रित फिल्म है। इसकी चर्चा तो खूब हुई है। मगर, कमाई के मामले में कुछ जादू नहीं दिख रहा। जानिए आज दोनों फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
Trending Videos

अस्सी फिल्म - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'अस्सी' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' की रिलीज को आज बुधवार को छह दिन पूरे हो गए हैं। यह 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कनी कुश्रुति भी अहम भूमिका में हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म औसत प्रदर्शन कर रही है। कल पांचवें दिन इसने 85 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, आज बुधवार को छठे दिन कमाई में और गिरावट देखी गई है।

अस्सी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम-@taapsee

चौथे दिन से लाखों में सिमटी 'अस्सी'
फिल्म 'अस्सी' ने आज छठे दिन 42 लाख रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म 30 से 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ओपनिंग डे पर इसने एक करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन 1.6 करोड़ रुपये कमाए और फिर तीसरे दिन रविवार को भी 1.6 करोड़ रुपये कलेक्शन रहा। चौथे दिन यानी सोमवार के बाद से इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है।

 

विज्ञापन

'दो दीवाने सहर में' - फोटो : X

'दो दीवाने सहर में' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'अस्सी' के साथ ही 20 फरवरी को 'दो दीवाने सहर' में ने भी दस्तक दी थी। मगर, इसका हाल 'अस्सी' से भी खराब है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर अभिनीत इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन 1.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन से यह भी लाखों में कमाई कर रही है। कल मंगलवार को पांचवें दिन इसने 55 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, आज छठे दिन का कलेक्शन 34 लाख रुपये है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.69 करोड़ रुपये हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें