फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैजुएल लुक में अनुष्का शर्मा संग मुंबई में दिखे विराट कोहली; फैंस ने लुटाया प्यार; देखें वायरल वीडियो

Sat, 21 Feb 2026 08:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anushka Sharma and Virat Kohli Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में रहने लगे हैं। बीच-बीच में भारत आते हैं। शनिवार को दोनों मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर नजर आए। इनके वीडियो में एक खास बात पर फैंस का ध्यान गया। जानिए, क्या थी वो बात?

विज्ञापन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम@manav.manglani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुष्का शर्मा काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं, वह अपने बच्चों की परवरिश में अब व्यस्त रहती हैं। साथ ही क्रिकेटर और पति विराट कोहली के साथ ही स्पॉट होती हैं। पिछले दिनों दाेनों को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा गया था। शनिवार को दोनों को मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया। दोनों जल्दी में थे और पैपराजी को पोज देने के लिए भी नहीं रूके। देखें, वायरल वीडियो। 

कैजुएल लुक में तुलसी माला पहने दिखीं अनुष्का शर्मा 

विज्ञापन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कैजुएल गेटअप में नजर आए। लेकिन अनुष्का ने गले में तुलसी माला पहनी थी। वह पूरी तरह से आध्यात्मिकता के रास्ते पर चल पड़ी है। प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जब वह जाती हैं तो काफी भावुक हो जाती हैं। विराट भी वहां पर हमेशा उनके साथ नजर आते हैं। 

 





9 साल से बड़े पर्दे पर नहीं दिखीं अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने साल 2018 में शाहरुख की फिल्म 'जीरो' की थी। इसके बाद वह अपनी फैमिली लाइफ में व्यस्त हो गईं। अनुष्का और विराट अपने बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं। अनुष्का शर्मा इन दिनों पूरी तरह से अपने बच्चों की परवरिश में व्यस्त हैं। बतौर प्रोड्यूसर जरूर वह फिल्में बना रही हैं, उनका अपना एक प्रोडक्शन हाउस है। इसमें उन्होंने 'बुलबुल' और 'कला' जैसी फिल्में बनाई हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें