फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2023: ऑस्कर रेस में शामिल हुई 'मुर घुरार दुरोंतो गोति', स्टूडेंट प्रोजेक्ट थी 15 मिनट की ये फिल्म

Fri, 09 Sep 2022 06:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

असमिया फिल्म 'मुर घुरार दुरोंतो गोति' ने ऑस्कर की शॉर्ट फिल्म फिक्शन श्रेणी के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को स्टूडेंट प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया था।
विज्ञापन
'मुर घुरार दुरोंतो गोति' - फोटो : facebook-The Horse From Heaven- Mur Ghurar Duronto Goti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्कर के लिए किसी की फिल्म का नामांकन होना बड़े से बड़े कलाकार, लेखक या निर्देशक के लिए भी बहुत बड़ी बात होती है। सोचिए अगर कोई स्टूडेंट प्रोजेक्ट के तहत फिल्म बनाए और वो ऑस्कर तक जा पहुंचे तो किसी के लिए भी इस पर यकीन करना मुश्किल है। हालांकि ऐसा हुआ, महर्षि तुहिन कश्यप के साथ। जानकारी के मुताबिक उनकी फिल्म 'मुर घुरार दुरोंतो गोति' ने ऑस्कर की शॉर्ट फिल्म फिक्शन श्रेणी के लिए क्वालीफाई कर लिया है। फिल्म को निर्देशित करने वाले 27 वर्षीय महर्षि तुहिन का कहना है कि उनके लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा है।

विज्ञापन

गधे को घोड़ा मानने वाले आदमी की कहानी
लघु फिल्म फिक्शन श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार के लिए अर्हता प्राप्त करने वाली 'मुर घुरार दुरोंतो गोति' 15 मिनट की असमिया फिल्म है। ये फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताती है, जो मानता है कि उसके पास दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला घोड़ा है। वह चाहता है कि उसका ये घोड़ा शहर की सभी दौड़ जीत जाए, लेकिन असल में उसके पास एक घोड़ा नहीं बल्कि गधा है। फिल्म में ओजापाली कला का प्रयोग किया गया है, जिसमें कलाकार नृत्य, गायन और मजेदार संवाद से कहानी को बताते हैं। 

बेंगलुरू इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में जीता पुरस्कार
फिल्म 'मुर घुरार दुरोंतो गोति' की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसे स्टूडेंट प्रोजेक्ट के तहत बनाया था। सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता में महर्षि तुहिन कश्यप ने इसे अपने प्रोजेक्ट के लिए बनाया था। इस फिल्म ने हाल ही में बेंगलुरू इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। भारत में फीचर फिल्म को ऑस्कर में भेजने की प्रक्रिया काफी अलग है लेकिन जानकारी के मुताबिक, किसी भी शॉर्ट फिल्म को ऑस्कर रेस में शामिल होने के लिए गलुरू इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में टॉप अवॉर्ड जीतना होता है।
विज्ञापन

फिल्म के क्रू मेंबर्स में भी ज्यादातर छात्र
फिल्म 'मुर घुरार दुरोंतो गोति' को महर्षि तुहिन कश्यप ने निर्देशित करने के साथ ही इसकी पटकथा भी लिखी है। फिल्म का कुछ भाग कोलकाता के बाहरी हिस्सों में शूट किया गया है, लेकिन फिल्म के ज्यादातर भाग को कैंपस में ही शूट किया गया है।  'मुर घुरार दुरोंतो गोति' के क्रू में भी ज्यादातर छात्र ही शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें