फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: सोमवार को भी जुबीन को श्रद्धांजलि दे पाएंगे फैंस, असम सीएम ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Sun, 21 Sep 2025 07:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिंगर जुबीन गर्ग के अंतिम दर्शन के लिए फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा था। अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि जुबीन को फैंस सोमवार को भी श्रद्धांजलि दे पाएंगे। उनका अंतिम संस्कार दो दिन बाद होने की संभावना है।
विज्ञापन
सिंगर जुबीन को श्रद्धांजलि देने लगातार आ रहे हैं फैंस - फोटो : एक्स (ट्विटर)- @himantabiswa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक भावुक पोस्ट अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर किया। वह पोस्ट में लिखते हैं, ‘ज्यादा से ज्यादा लोग हमारे प्यारे जुबीन को आखिरी बार देखना चाहते हैं। हम उनकी भावनाओं को गहराई से समझते हैं। इसलिए भोगेश्वर बरुआ स्टेडियम आज पूरी रात जनता के लिए खुला रहेगा, वे जुबीन को श्रद्धांजलि दे सकते हैं। कल भी जुबीन का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए सरुसजाई में रखा जाएगा। 

विज्ञापन

 


जुबीन को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी 
हिमंत बिस्वा सरमा एक अन्य पोस्ट करते हैं और कुछ तस्वीरें साझा करते हैं। इसमें असम के सीएम लिखते हैं, ‘असम के रॉकस्टार जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। यह प्यार और स्नेह उन्होंने वर्षों में कमाया है। उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी।’  
   

जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया

विज्ञापन

पीटीआई के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को गायक जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के लिए गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनापुर में प्रस्तावित अंतिम संस्कार स्थल का निरीक्षण भी किया था। पहले उन्होंने कहा कि गर्ग के परिवार के साथ परामर्श के बाद शाम तक स्थल का स्थान तय कर लिया जाएगा।

कैसे हुआ जुबीन का निधन 
बीते शनिवार को असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा गायक जुबीन गर्ग के निवास पर परिवार से मिलने पहुंचे। वहां उन्होंने पीटीआई से बातचीत में बताया कि गायक बिना लाइफ जैकेट के तैरने गए थे। हालांकि लाइफ गार्ड्स ने उनसे लाइफ जैकेट पहनने पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुबीन गर्ग सहित 18 लोग नौका यात्रा पर गए थे और तैर रहे थे। गायक समुद्र में कुछ देर बाद तैरते हुए पाए गए और लाइफ गार्ड्स ने उन्हें तुरंत सीपीआर दिया। फिर उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें