फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी असरानी की आखिरी फिल्म, अंतिम वक्त में इन फिल्मों पर काम कर रहे थे एक्टर

Tue, 21 Oct 2025 12:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asrani Last Films: दिग्गज अभिनेता असरानी ने दशकों तक दर्शकों को हंसाया और ये फिल्में उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगी। असरानी की कुछ नई फिल्में हैं, जो 2026 में रिलीज हो सकती हैं। इन फिल्मों का इंतजार फैंस को बेचैन कर रहा है। अगर आप कॉमेडी-हॉरर पसंद करते हैं, तो जरूर देखिएगा असरानी की ये आखिरी फिल्में....
 
विज्ञापन
1 of 5
असरानी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन असरानी के निधन की खबर से इंडस्ट्री सदमे में है। लेकिन उनकी आखिरी फिल्में देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। असरानी प्रियदर्शन की दो नई फिल्मों में काम कर रहे थे, जो 2026 में रिलीज होंगी। ये दोनों ही फिल्में हॉरर-कॉमेडी हैं, जिनमें असरानी का मजेदार अंदाज नजर आएगा।
विज्ञापन

2 of 5
असरानी - फोटो : X
'भूत बंगला'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'भूत बंगला' फिल्म डर और हंसी का मजेदार तड़का है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो काले जादू और भूतों की दुनिया पर आधारित है। अक्षय कुमार इसमें जादूगर का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो डरावने सीन के बीच हंसी भी बिखेरेंगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तबू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और असरानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। असरानी का किरदार कॉमेडी को और मजेदार बनाएगा। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं, जो अक्षय के साथ 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' जैसी हिट बना चुके हैं। यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
असरानी - फोटो : X
हैवान
'हैवान' फिल्म जो अंधेरे में छिपी सच्चाई है। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, लेकिन इसमें सस्पेंस और ड्रामा ज्यादा है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं, जो एक डरावनी साजिश को सुलझाते नजर आएंगे। असरानी का रोल फिल्म को हल्का-फुल्का बनाएगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान और असरानी के अलावा बाकी कास्ट का ऐलान बाकी है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: सामंथा ने कथित बॉयफ्रेंड राज के साथ मनाई दिवाली, तस्वीरें हुईं वायरल; फैंस बोले- 'हर कोई खुश रहने का हकदार'

4 of 5
असरानी - फोटो : X
अक्षय कुमार का पोस्ट
अक्षय ने असरानी के साथ कई फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, 'असरानी जी के निधन पर दुखी हूं। एक हफ्ते पहले ही 'हैवान' की शूटिंग के दौरान हमने उन्हें गले लगाया था। बहुत प्यारे इंसान थे... उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब थी। मेरी सभी चर्चित फ़िल्मों 'हेरा फेरी' से लेकर 'भागम भाग', 'दे दना दन', 'वेलकम' और अब हमारी रिलीज न हुई 'भूत बंगला' और 'हैवान' तक... मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा और काम किया। हमारी इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर आपको आशीर्वाद दे असरानी सर, हमें हंसने के लाखों कारण देने के लिए। ॐ शांति।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असरानी - फोटो : X
प्रियदर्शन के साथ असरनी की फिल्में
निर्देशक प्रियदर्शन के साथ असरानी ने कई हॉरर और कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। जिनमें 'हेरा फेरी', 'मालामाल वीकली', 'हलचल' और 'भागम भाग' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में असरानी के किरदारों ने कॉमेडी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी केमिस्ट्री परेश रावल और अक्षय कुमार के साथ हमेशा दर्शकों को पसंद आई। वहीं अब असरानी निर्देशक प्रियदर्शन की 'भूत बंगला' और 'हैवान' में आखिरी बार नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'शोले' में जेलर के रोल से लेकर पत्नी से हुई पहली मुलाकात तक, जानें असरानी की जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें