प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी, लुका छुपी, पति पत्नी और वो समेत भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके यंग स्टार कार्तिक आर्यन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस, कार्तिक की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ में काफी दिलचस्पी रखते हैं। कार्तिक जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आने वाले हैं। इसी को लेकर एक्टर ने हाल ही में ट्विटर पर अपने चाहने वालों के लिए हैशटैग आस्क कार्तिक सेशन रखा, जिसमें फैंस के मजेदार सवाल और एक्टर का शानदार जवाब इस वक्त सुर्खियां बटोर रहा है।
प्यार में बदकिस्मत कार्तिक आर्यन
फिल्मों में अपने रोमांटिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले कार्तिक आर्यन निजी जिंदगी में खुद को सिंगल बताते हैं। इसी को लेकर एक फैन ने एक्टर से पूछा, 'क्या आपने अभी तक सच्चा प्यार पाया है?' जिस पर कार्तिक ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि प्यार के मामले में मैं बदकिस्मत हूं।'