फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASK SRK: क्या 'जवान' में अरिजीत सिंह का गाना है? शाहरुख खान ने दिए फैंस के सवालों के मजेदार जवाब

Thu, 13 Jul 2023 02:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ की नई रिलीज डेट के एलान के साथ ही किंग खान अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर आ गए।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज हुआ है, जिसमें किंग खान के कई अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। इसका प्रीव्यू फैंस को काफी पसंद आया है, जिसमें अभिनेता का एक्शन अवतार भी देखने को मिल रहा है। इन सबके बीच शाहरुख खान ने आस्क एसआरके सेशन चलाया और फैंस के मजेदार से सवालों के दिसचस्प से जवाब भी दिए। 

विज्ञापन

अरिजीत का गाना है क्या?
अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ की नई रिलीज डेट के एलान के साथ ही किंग खान अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर आ गए। जिसके बाद एक फैन ने उनसे ये सवाल पूछ लिया है कि- ‘आपकी फिल्म में अरिजीत सिंह का कोई गाना न हो तो फिल्म अधूरी सी लगती है, क्या फिल्म ‘जवान’ में उनका कोई गाना है।’ इसपर शाहरुख खान ने कहा, 'बिल्कुल जहां में वहां अरिजीत दादा तो होंगे ही ना।’

गौरी को कैसा लगा प्रिव्यू?
सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से सवाल कर लिया कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद गौरी खान का रिएक्शन क्या था। जिसका जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा, 'गौरी को यह बात बहुत पसंद है कि यह बहुत सारी नारी शक्ति को दर्शाता है।' एक फैन ने जवान के प्रीव्यू पर उनके बेटे अबराम का रिएक्शन पूछा। सवाल था कि, 'जवान प्रिव्यू अबराम को कैसा लगा?' इसके जवाब में शाहरुख खान ने कहा, 'उन्हें अनिरुद्ध द्वारा दिया गया टाइटल म्यूजिक बहुत पसंद आया है, खासतौर से वह सीटी।'



विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी जवान
बता दें कि इस सेशन के बाद अभिनेता ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। इसमें वह बाल्ड लुक में हाथ में गन पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान की कमबैक के बाद यह दूसरी फिल्म होने वाली है। जवान 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के साथ विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण का फिल्म में कैमियो रोल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें