फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन कुमार को अपनी फिल्म के लिए सेंसर सर्टिफिकेट का इंतजार, पहले बोर्ड ने दिया था 'ए सर्टिफिकेट'

Sat, 29 Dec 2018 01:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निर्देशक अश्विन कुमार के साथ फिल्म की स्टार कास्ट
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित और अपनी शार्ट फिल्म 'लिटल टेररिस्ट' के लिए ऑस्कर नामित डायरेक्टर अश्विन कुमार को अपनी आने वाली फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' के लिए अभी सेंसर की मंजूरी का इंतजार है। बता दें इससे पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया था।

विज्ञापन


अश्विन कुमार ने कहा है, "केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को इतने दिनों बाद भी फिल्म देखने में देर क्यों हो रही है। जब सीबीएफसी ने पहली बार फिल्म में बदलाव सुझाया था तो हमने उस पर आपत्ति जताई, क्योंकि जो बदलाव सीबीएफसी बता रही थी वो न तो वास्तविकता पर आधारित था और न ही कानून के अनुसार था।" 

उन्होंने आगे कहा, "ए सर्टिफिकेट हमारे मुख्य युवा दर्शकों के मौलिक अधिकारों का हनन करता है। उन्हें यह जानने का मौका नहीं देता है कि उनके देश में क्या हो रहा है। यह कश्मीर के युवाओं और देश के बाकी लोगों के बीच बातचीत की संभावना से इनकार करता है। केवल बातचीत के माध्यम से ही किसी भी समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकल सकता है।"
विज्ञापन


अश्विन कुमार इसी इंतजार में हैं कि उन्हें इस फिल्म का सीबीएफसी से प्रमाणन कब मिलेगा अश्विन कुमार ने कहा है कि, "हमारी फिल्म में कोई आपत्तिजनक सीन नहीं है, किसी भी तरह की हिंसा नहीं है।

फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' 16 साल के दो किशोरों के बीच की एक प्रेम कहानी है, जिनके पिता कश्मीर में लापता हो जाते हैं और उनके लौटने की कोई संभावना नहीं होती है। फिल्म में कश्मीर को सहानुभूति और करुणा के साथ दिखाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें