फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की कौशल की 'भूत' में दिखे ये अभिनेता अब करेंगे राम की विवेचना, इस दिन रिलीज हो रही अनोखी किताब

Sun, 23 Feb 2020 11:12 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Bhoot film and Ashutosh Rana book - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
विज्ञापन

आशुतोष राणा एक कमाल के अभिनेता होने के साथ ही एक लेखक भी हैं। उन्होंने एक किताब 'मौन मुस्कान की मार' भी लिखी है जो कुछ साल पहले प्रकाशित हुई थी। अब वह अपनी दूसरी किताब को लेकर आ रहे हैं। किताब का नाम 'रामराज्य' है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी इस किताब का कवर पेज साझा किया। इस किताब के बारे में जानकारी देते हुए आशुतोष ने कहा कि उनकी यह किताब रामायण पर आधारित है जो 2 अप्रैल 2020 को रामनवमी के शुभ अवसर पर सामने आएगी।

विज्ञापन


पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान आशुतोष ने अपनी नई किताब 'रामराज्य' के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा, 'राम के बारे में रामायण में सबने पढ़ा है। राम हमारे चरित्र और चिंतन में हैं। रामायण के बारे में हम जो जानते हैं उस पर एक अलग तरह से ध्यान दें। राम अगर ईश्वर है, ईश्वर का संपर्क अपूर्ण व्यक्ति को पूर्ण बना देता है। तो भगवान की उपस्थिति में शूर्पणखा के साथ अनर्थ कैसे हो गया? ऐसा तो नहीं कि वाल्मीकि कुछ और कहना चाहते थे और हमने कुछ और सोच लिया।'



आशुतोष राणा ने इससे पहले 'मौन मुस्कान की मार' नामक किताब लिखी है। लेखक के तौर पर यह उनकी पहली किताब थी। इस किताब को लोगों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली। यह किताब व्यंग्य के इर्द-गिर्द घूमती है। इस किताब को लेकर आशुतोष का मानना है कि अपनी बात कहने का सबसे अच्छा तरीका व्यंग्य ही है। व्यंग्य की सबसे अच्छी बात यही है कि इसमें सीधे तौर पर बात नहीं की जाती है। यही इसको रोचक बनाती है। वह एक लेखक और अभिनेता हैं, इसके साथ ही निजी अनुभव को उन्होंने अपनी किताब के माध्यम से साझा किया है। आशुतोष राणा आखिरी बार पर्दे पर पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई 'भूत पार्ट वन - द हांटेड शिप' में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेकअप के बाद फिर से 'इंडियन आइडल 11' में रो पड़ीं नेहा कक्कड़, खुद को संभालना हुआ मुश्किल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें