कटी पतंग, तीसरी मंजिल और कारवां जैसी कई हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी आशा पारेख को महाराष्ट्र सरकार की ओर से 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा टीवी शो सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका से मशहूर अभिनेता शिवाजी साटम को भी राज्य सरकार 'चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से पुरस्कृत करेगी।
Kraven The Hunter Trailer: एक्शन से भरपूर है 'क्रैवन द हंटर' का ट्रेलर, आरोन टेलर-जॉनसन का दिखा खूंखार अंदाज
मु्ंबई में आयोजित होगा कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक पुरस्कार वितरण समारोह 21 अगस्त की शाम को मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार शामिल होंगे। कार्यक्रम के बारे में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि तेजाब और अंकुश जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक एन चंद्रा को इस कार्यक्रम् में 'राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार' दिया जाएगा। वहीं, लेखक-निर्देशक दिगपाल लांजेकर को 'चित्रपति वी शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा।
मिलेगी इतनी धनराशि
दिगपाल लांजेकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर कई फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें पवनखंड और फत्तेशिकस्त जैसी फिल्में शामिल हैं। आशा पारेख और शिवाजी साटम को दिए जाने वाले पुरस्कारों में 10-10 लाख रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न शामिल हैं। वहीं, एन चंद्रा और लांजेकर को छह-छह लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न दिया जाएगा।
सुधीर मुनगंटीवार ने जताई खुशी
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस बारे में कहा, "हम न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश की कला और संस्कृति को समृद्ध करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इन कलाकारों और फिल्मी हस्तियों को सम्मानित करते हुए रोमांचित हैं।"
Laila Majnu: 'लैला मजनू' को दर्शकों से मिल रहा है काफी प्यार, लेकिन आयुष्मान खुराना को कैसी लगी फिल्म, जानें