गुजरे जमाने की मशहूर फिल्म स्टार आशा पारेख ने कहा है कि उनके बारे में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी की टिप्पणी चोट पहुंचाने वाली थी। गडकरी ने कहा था कि आशा पद्म भूषण के लिए उनके पीछे पड़ गई हैं।
74 साल की आशा पारेख ने कहा कि गडकरी का बयान सही नहीं था। इससे मुझे दुख हुआ। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। हालांकि इसे मैंने बहुत गंभीरता से नहीं लिया। इसका मेरे लिए कोई खास मतलब नहीं था। विवाद फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।
पिछले साल गडकरी ने कहा था कि आशा पारेख अपने लिए पद्म भूषण सम्मान चाहती थीं और इसकी लॉबिंग के लिए वह मेरे पीछे पड़ गई थीं। आशा का कहना था कि फिल्मी दुनिया में अपने योगदान की वजह से वह पद्म भूषण की हकदार हैं।