फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Bhosle: आशा भोसले के सम्मान में करण जौहर ने उठाया बड़ा कदम, पोस्टपोन किया 'चांद मेरा दिल' सॉन्ग रिलीज

Sun, 12 Apr 2026 04:50 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar Postpones Chand Mera Dil Song: गायिका आशा भोसले का आज 92 साल की उम्र में निधन को गया है। करण जौहर ने आशा भोसलो को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' के एक बड़े प्लान को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
आशा भोसला- करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर की आगामी फिल्म 'चांद मेदा दिल' का नया गाना 13 अप्रैल को रिलीज होने वाला था। आशा भोसले के सम्मान में करण जौहर ने इस फिल्म के गाने को आगे रिलीज करने का फैसला किया है। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन

धर्मा प्रोडक्शन का पोस्ट
धर्मा प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पर 'चांद मेरा दिल' के इस गाने को आगे बढ़ाने की वजह को बताते हुए लिखा, 'कई पीढ़ियों को आकार देने वाली आशा भोसले की विरासत के सम्मान में और उनके निधन पर गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए, हम इस गाने की रिलीज को एक दिन आगे बढ़ा रहे हैं।' इस फैसले को आशा भोसले के प्रति सम्मान और उनकी याद का प्रतीक बताया है।

कब रिलीज होगा नया गाना
धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का एक गाना जो अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी पर फिल्माया गया है, इस टाइटल ट्रैक को 13 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे एक दिन टाल दिया गया है। नई रिलीज डेट अब 14 अप्रैल है। रविवार को प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक बयान जारी करके यह फैसला बताया।

इस फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है।  

करण ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि
करण जौहर ने सुबह इंस्टाग्राम पर आशा भोसले के लिए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, 'आज हमने एक महान हस्ती को खो दिया। आशा जी जैसी कोई और नहीं थी। उनकी आवाज ने न सिर्फ एक पीढ़ी को, बल्कि पूरे सिनेमा को परिभाषित किया। मैं उनकी आवाज, उनकी कला और उनके व्यक्तित्व का बहुत बड़ा प्रशंसक था और हमेशा रहूंगा। आशा जी, आपका संगीत हमेशा अमर रहेगा। आपकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन

आशा भोसले का निधन
आशा भोसले का मुंबई में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक उनका निधन कई अंगों के फेल होने से हुआ। फिल्म और संगीत जगत से उन्हें बड़ी श्रद्धांजलि मिल रही है। सात दशक से ज्यादा के करियर में आशा भोसले ने कई भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं। वे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी आवाजों में से एक थीं। उनका संगीत आज भी लोगों को छूता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें