कामेडियन सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी के कॉमेडी शो के बंद होने की अफवाह के चलते फिर ये खबरें फैलने लगी हैं कि वे दुश्मनी भूलकर कामेडियन कपिल शर्मा के शो में वापसी कर सकते हैं। अब इस मामले में नवजोत सिद्धू ने ताजा बयान देकर अफवाहों पर मुहर लगा दी है।
सुनील की वापसी की खबरों पर सिद्धू ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन अपने अंदाज में बोले कपिल सुनील का इंतजार बाहें फैला कर रहे हैं। उन्होंने भले ही शो छोड़ दिया है लेकिन वह हमारे परिवार के समान हैं।
बता दें कि सलमान और शाहरुख के बाद अगर मार्च 2017 में सबसे ज्यादा किसी को लेकर चर्चा हुई थी, तो वह थे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की। लगभग एक साल बाद अब दोनों अलग-अलग शो को होस्ट करते नजर आते हैं। कपिल शर्मा सोनी टीवी पर 'द कपिल शर्मा शो' जबकि सुनिल ग्रोवर 'कानपुर वाले खुरानाज' शो करते हैं।
'कानपुर वाले खुरानाज शो' अब खत्म होने के कागार पर है। अब खबरें आ रही हैं कि सुनिल फिर से 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी कर सकते हैं।
बता दें कि कपिल शर्मा और सुनिल ग्रोवर 'द कपिल शर्मा शो' में साथ काम करते थे। खबर थी कि दोनों में किसी कारणवश झगड़ा हो गया और दोनों अलग हो गए। सुनिल तब शो में 'गुत्थी' के किरदार में नजर आते थे और बेहतरीन कलाकारी दिखाते थे। अगर फिर से कपिल और सुनिल साथ आते हैं तो वहीं मजा देखने को मिलेगा जैसे पहले मिलता था।