फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी, अनिल और गोविंदा के कायल हैं रणवीर

Sat, 19 Jan 2019 07:13 PM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
ranveer singh - फोटो : self
विज्ञापन

बॉलीवुड के सफल फिल्म स्टारों में शुमार रणवीर सिंह को कई अभिनेता अभी से अपना आदर्श मानने लगे हैं। लेकिन सवाल उठता है कि रणवीर किस अभिनेता को अपना आदर्श मानते हैं? इस सवाल का जवाब खुद रणवीर ने दिया है। रणवीर के मुताबिक वह गोविंदा, अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन को अभिनय की दुनिया में अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इन तीनों कलाकारों को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। ये कलाकार मेरे अंदर इस कदर समाए हुए हैं कि नहीं चाहते हुए भी मेरी एक्टिंग में इनकी झलक आ ही जाती है। खासकर गोविंदा को मैं कंपलीट परफॉर्मर मानता हूं। इमोशन, डांस और कॉमेडी, इन तीनों ही मामले में गोविंदा ने मिसाल कायम की है।’ अनिल कपूर के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि वह अपनी हर मूवी को इस तरह से समझते हैं जैसे कि यह उनकी पहली फिल्म है। वह कभी किसी चीज को लेकर अति आत्मविश्वास का शिकार नहीं होते। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें