एनसीबी इस मामले में सक्रिय है और पैनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के आवास और कार्यालय में क्रूज जहाज से ड्रग्स की जब्ती के संबंध में तलाशी ली थी और उनसे पूछताछ की थी। इसके बाद अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने उन्हें सोमवार को फिर से पेश होने को कहा है।
एनसीबी की पूछताछ में कुछ आरोपियों ने खत्री का नाम लिया था जिसके बाद से उनके घर छापा मारा गया। एनसीबी सभी ड्रग्स पैडलर का पता लगाने की कोशिश कर रही है।एनसीबी ने आर्यन खान को 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर दोस्तों के साथ ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके बाद से ही मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसी आधार पर कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा है।