फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी एक्ट्रेस को बिना बताए हीरो ने कैमरे के सामने कर डाला किस,वीडियो हुआ वायरल

Sun, 12 Aug 2018 04:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों में अपने बेहतरीन डांस और बोल्ड अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस गार्गी पंडित उर्फ प्रियंका पंडित इन दिनों अपने बोल्ड सीन को लेकर काफी चर्चा में हैं। गार्गी ने हाल ही में खुलासा किया है कि एक फिल्म के गाने में उन्हें हीरो ने बिना बताए ही किस कर लिया था। गौरतलब है कि बीते दिनों रिलीज हुआ गार्गी का हॉट एंड बोल्ड सॉन्ग  ‘फिल्टर के पानी’सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह गाना भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘आवारा बलम’ का है। फिल्म के इस गाने को अरविंद और गार्गी पर फिल्माया गया है। गाने में यह दोनों स्टार बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘फिल्टर के पानी’ गाने को लेकर अब गार्गी ने खुलासा किया है कि जब इस गाने के रोमांटिक सीन को शूट किया जा रहा था तो उस समय उन्हें इस बात का अंदाज नहीं था कि उनके को-स्टार अरविंद उन्हें शूट के दौरान किस कर लेंगे। गार्गी ने बताया कि जब अरविंद ने उन्हें किस किया तो उन्हें काफी बुरा लगा और गार्गी ने ‘आवारा बलम’ के निर्देशक से फिल्म के गाने से वह सीन हटाने के लिए अनुरोध किया।

लेकिन जब ‘फिल्टर के पानी’ गाना रिलीज हुआ तो गार्गी का किस वाला सीन उसमें नजर आया। इसके बाद एक बार फिर से गार्गी फिल्म ‘आवारा बलम’ के निर्देशन से खफा हो गई हैं। वहीं बात करें  अरविंद और गार्गी ‘फिल्टर के पानी’ के गाने की तो यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। अब तक इस गाने को 29 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें