कुकु कोहली, अरुणा ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस से की खास अपील
अरुणा ईरानी ने बताया कि लोगों से मिले प्रोत्साहन और हौसले की वजह से ही वह दोबारा काम पर लौट पाई हैं। उन्होंने अपने चाहने वालों से अपील की कि वे जिंदगीभर इसी तरह उन्हें अपना प्यार और साथ देते रहें।
अभिनेत्री के इस वीडियो पर फिल्म और टेलीविजन जगत के कई लोगों के साथ-साथ उनके फैंस ने भी रिएक्शन दिया। लोगों ने उन्हें हिम्मत रखने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
देखें वीडियो-
इस फिल्म में नजर आई थीं अरुणा ईरानी
अरुणा ईरानी अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभा चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ओ'रोमियो' में देखा गया था, जो इसी साल रिलीज हुई थी। अब पति को खोने के गम के बीच काम पर उनकी वापसी को फैंस से मिल रहे प्यार और हिम्मत से जोड़कर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- ममिता बैजू: हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बनी 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट', एक्ट्रेस ने की डायरेक्टर की तारीफ