फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aruna Irani: अरुणा ईरानी ने साझा किया 'देखा न हाय रे' गाने की शूटिेंग का अनुभव, बिग बी को करनी पड़ी थी मशक्कत

Sat, 17 Jun 2023 10:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अरुणा ईरानी हाल ही में रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' के मंच पर पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने इस गाने की शूटिंग का अनुभव साझा किया।
विज्ञापन
अरुणा ईरानी-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 1972 में आई फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' का गाना 'देखा न हाय रे' खूब हिट हुआ। इस गाने को अमिताभ बच्चन और अरुणा ईरानी पर फिल्माया गया। हाल ही में अभिनेत्री अरुणा ईरानी इस गाने की शूटिंग का अनुभव साझा करती नजर आईं। 

विज्ञापन


बस में किया गया शूट
एक्ट्रेस ने कहा, 'हमने यह गाना स्टूडियो में शूट किया था और यह काफी शानदार तरीके से शूट हुआ। अमित जी (अमिताभ बच्चन) ने भी इस गाने के लिए काफी रिहर्सल की थी। बस में कोई जगह नहीं थी। लोग अपनी सीट पर बैठे थे और अगर किसी को डांस करना हो तो वह कहां जाता? अगर यह कोई कार या कुछ और वाहन होता तब भी शायद संभव होता, लेकिन बस में तो यह बिल्कुल असंभव था।'
OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' के टीजर पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब देखने को मिलेगी कहानी की झलक?
विज्ञापन


मुश्किल हालातों में हुई शूटिंग?
अरुणा ईरानी ने आगे कहा कि तमाम परेशानियों के बावजूद अमिताभ बच्चन ने काफी मैनेज किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'अमित जी ने खुद को डांस के लिए ट्रेंड किया और पूरा सीक्वेंस काफी अच्छी तरह से पूरा हुआ। गाने को तीन दिनों के अंतराल पर शूट किया गया था।' अरुणा ईरानी ने कहा, 'शूटिंग के दौरान क्या होता था कि पीछे बैठा कोई जूनियर आर्टिस्ट भी डांस करने लगता। अगर अमित जी डांस कर रहे होते तो कोई भी डांस करने से नहीं रोकता या हिचकिचाता। गाने को काफी मुश्किल परिस्थितियों में शूट किया गया।'
विज्ञापन

Karishma Tanna: टाइपकास्ट होने पर छलका करिश्मा का दर्द, बोलीं-सबने मेरे अंदर के कलाकार को देखना बंद कर दिया था

इस रियलिटी शो के मंच पर पहुंचीं
वर्क फ्रंट की बात करें तो अरुणा ईरानी ने बतौर चाइल्ड एक्टर वर्ष 1961 में 'गंगा जमना' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'अनपढ़' में माला सिन्हा के चाइल्ट कैरेक्टर में नजर आईं। अरुणा ईरानी ने 'औलाद', 'हमजोली', 'देवी', 'नया जमाना', 'गरम मसाला', 'बॉम्बे टू गोवा' और 'दो फूल' जैसी फिल्मों में काम किया। बता दें कि एक्ट्रेस हाल ही में रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' के मंच पर पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने इस गाने की शूटिंग का अनुभव साझा किया।
Adipurush: कंगना रणौत ने लगाई आदिपुरुष की क्लास? बोलीं- 'राम का नाम बदनाम न करो'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें