फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: भुखमरी की कगार पर बेंगलूरू फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार, राज्य के कृषि मंत्री ने ऐसे की मदद

Sat, 10 Jul 2021 02:01 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री में आर्थिक तंगी से परेशान हैं आर्टिस्ट।
  • इंडस्ट्री में नहीं शुरू हुआ फिल्मों का निर्माण कार्य।
  • अभिनेता से नेता बने कर्नाटक के कृषि मंत्री कौरव बीसी पाटिल बोले मैं उनकी मदद कर रहा हूं।
विज्ञापन
कृषि मंत्री कौरव बीसी पाटिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी और लॉकडाउन ने सभी के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। इस दौरान लोगों को आर्थिक तंगी का काफी सामना करना पड़ा। रोज कमाकर खाने वाले लोगों के लिए ये समय काफी मुश्किल रहा और अभी तक लोग इससे बाहर आने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। अब खबर है कि कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले फोटोग्राफर्स और मेकअप आर्टिस्ट को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। काम शुरू न होने के कारण सभी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, इंडस्ट्री में अभी फिल्में बनना शुरू नहीं हुई हैं और ऐसे में लोगों को काम नहीं मिल रहा है। आर्थिक तंगी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। मेकअप आर्टिस्ट स्वाति का इस बारे में कहना है कि अभी हमारे पास काफी कम काम है, जिसकी वजह से हम लोगों को पैसे देने में सक्षम नहीं है। हमें निर्देशकों, निर्माताओं से किट मिल रही हैं जो मदद करती हैं।

अभिनेता से नेता बने कर्नाटक के कृषि मंत्री कौरव बीसी पाटिल का इस बारे में कहना है कि मेकअप आर्टिस्ट और फोटोग्राफर्स को इस दौरान काफी नुकसान हुआ है। मैंने श्रम मंत्री से अनुरोध किया है कि सभी के बीच बांटने के लिए 1000 किट दी जाये। मैं उनके लाभ के लिए काम कर रहा हूं। 
विज्ञापन


कोरोना काल और उस दौरान लगे लॉकडाउन के दौरान सिने वर्कर्स की मदद के लिए कई नेता, अभिनेता आगे आए थे। लेकिन अभी भी लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। धीरे-धीरे सभी कार्य पटरी पर लौट रहे हैं और उम्मीद है जल्द ही फिल्मों के निर्माण का काम भी शुरू हो जायेगा और लोगों को काम और पैसों की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें