आरती सिंह का पोस्ट
आरती सिंह ने अपनी और दीपक की कई शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'कठिन समय में वहां मौजूद रहने के लिए धन्यवाद, विशेष रूप से मेरा हाथ थामने और यह आश्वासन देने के लिए कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और जब मैं अति उत्तेजित हो जाऊंगी और नियंत्रण में नहीं रहूंगी, तब भी मैं ठीक रहूंगी। गुरुजी का आशीर्वाद और उनका निर्णय आप थे।'
आरती और दीपक की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरती सिंह और दीपक चौहान ने 25 अप्रैल, 2024 को शादी की थी। उनकी शादी मुंबई के इस्कॉन मंदिर में हुई थी। आरती, कृष्णा अभिषेक की बहन हैं और एक प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री हैं। आरती के पति दीपक एक व्यवसायी हैं। उनकी शादी में कई टीवी और फिल्म हस्तियां शामिल हुई थीं। आरती और दीपक ने अपनी पहली शादी की सालगिरह पर उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में दोबारा शादी की, जहां भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था।
यह भी पढ़ें: Spirit: प्रभास की स्पिरिट को लेकर आया नया अपडेट, फिल्म में शामिल होंगे कोरियन अभिनेता..