फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupamaa: डांस कॉम्पिटिशन में अनुपमा का साथ देने को तैयार हुईं चॉल की महिलाएं, फिर सामने आ गई ये बड़ी दिक्कत

Sun, 06 Jul 2025 12:13 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सीरियल ‘अनुपमा’ में लीप के बाद कहानी काफी बदल गई है। लीड कैरेक्टर अनुपमा एक नई जिंदगी की शुरुआत मुंबई आकर कर रही है। वह एक डांस कॉम्पिटिशन जीतना चाहती है। अपने सपने को पूरा करने की तरफ वह छोटे-छोटे कदम बढ़ा रही है। मगर एक बार फिर से अनुपमा के सामने बड़ी दिक्कत आकर खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
सीरियल 'अनुपमा' - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपाली गांगुली अभिनीत सीरियल ‘अनुपमा’ में मौजूदा ट्रैक कई तरह के उतार-चढ़ावों से भरा है। सीरियल की लीड कैरेक्टर अनुपमा एक डांस कॉम्पिटिशन जीतना चाहती है। इसके लिए उसने मुंबई की चॉल में रहने वाली महिलाओं को भी राजी कर लिया। मगर डांस कॉम्पिटिशन की प्रैक्टिस के दौरान अनुपमा के सामने एक बड़ी समस्या आकर खड़ी हो गई। इस दिक्कत से अनुपमा कैसे निपटेगी? जानिए सीरियल से जुड़ा अपडेट। 

विज्ञापन


चॉल की महिलाओं की टूटने लगी हिम्मत 
स्टारप्लस के इंस्टाग्राम पेज पर सीरियल ‘अनुपमा’ का एक प्रोमो साझा किया गया है। इस प्रोमो में अनुपमा का साथ देने के लिए चॉल की महिला राजी हो जाती हैं। मगर जब वह डांस प्रैक्टिस करती हैं, तो उन्हें यह काम मुश्किल लगता है। एक महिला कहती है, ‘शायद उनसे डांस नहीं हो पाएगा?’ इस पर अनुपमा सबका हौसला बढ़ाती है, सब्र से काम लेने को कहती है।

डांस प्रैक्टिस के नहीं आ सकी एक महिला
आगे प्रोमो में अनुपमा एक महिला के बारे में पूछती है कि वह क्यों डांस कॉम्पिटिशन में नहीं आई? इस पर अन्य चॉल की महिलाएं बताती हैं कि उस महिला की सास बहुत कठोर है, उसको सताती है। साथ ही उसका पति से उसे परेशान करता है। ऐसे में अनुपमा उस परेशान महिला के घर उससे मिलने जाती है। 
विज्ञापन

 


अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी अनुपमा 
जब अनुपमा उस महिला के घर पहुंचती है तो देखती है कि उसके हाथ में चोट के निशान हैं। इस पर अनुपमा उसे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कहती है। मगर वह महिला ऐसा करने से साफ इंकार करती है और अनुपमा को कहती है, ‘उसके बाबा जी सब ठीक करेंगे।’ इस सीन के बाद अनुपमा एक बड़ा कदम उठाने का फैसला लेती है? आखिर अनुपमा क्या करेगी? उस महिलाओं को प्रताड़ित होने से कैसे बचाएगी? यही बातें आगे के एपिसोड में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें