आरती सिंह का पोस्ट
आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, अंत में मेरी टुन्निस म्याऊ को मिस न करें... सबसे बेशर्त प्यार.. मेरी बिल्लियां, मेरी ताकत। उनके आने के बाद मेरी जिंदगी बदल गई। कृपया गोद लें - उन्हें दूसरी जगह ले जाना और उनसे नफरत करना बंद करें। वे खाने और प्यार के अलावा कुछ नहीं मांगती। वे आपको नुकसान नहीं पहुंचाते। शायद आपके कर्म अच्छे ही होंगे! अब जब बारिश का मौसम आ गया है, तो उन्हें आश्रय दें। इस बारे में सोचें - अगर आप उनकी जगह होते, तो आप क्या उम्मीद करते? और याद रखें, किसी दिन, आप शायद उनकी जगह पर हों।'
आरती सिंह की शादी
आरती सिंह ने मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान से 25 मार्च, 2024 को इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। उनकी शादी एक ग्रैंड वेडिंग थी, जिसमें गोविंदा, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर और रश्मि देसाई सहित कई हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में फेरे लिए थे, जो कि एक प्राचीन मंदिर है, जहां शिव-पार्वती ने भी शादी की थी।
यह भी पढ़ें: Anupam Kher: 'हर कोई एक ही भाषा में मुस्कुराता है', अनुपम ने फ्लाइट से शेयर की नागार्जुन-रश्मिका के साथ तस्वीर..