मां की बीमारी में जाता था अरशद का पैसा
अरशद ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि उनके पिता एक अच्छे बिजनेसमैन नहीं थे और उन्होंने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया था। अभिनेता के पिता ने सारा पैसा बिजनेस में डुबा दिया और बोन कैंसर से जूझने लगे, जबकि मां किडनी की बीमारी से ग्रसित थीं। हर हफ्ते मां का डायलिसिस होता था और घर में सेविंग के नाम पर कुछ नहीं था। उन्होंने कहा, 'उस वक्त मैं कोरियोग्राफर था। गाने कोरियोग्राफ करता था। मेरी सारी कमाई मां के एक हफ्ते के डायलिसिस पर खर्च हो जाती थी। हर हफ्ते यही प्रक्रिया दोबारा होनी थी। उस वक्त लगा कि क्या जिदंगी है, एक छोटे से घर में जिंदगी बिताना।'
खुद के लिए लिखते थे चिट्ठी
माता-पिता के निधन ने अभिनेता को तोड़ दिया था, क्योंकि कोई आस-पास नहीं था, जो मदद कर सके। उसी पल ने अरशद वारसी को एक रात में बड़ा कर दिया था। अरशद वारसी ने बचपन में माता-पिता के साथ गहरा लगाव महसूस नहीं किया था क्योंकि वे बोर्डिंग स्कूल में पढ़े थे। अभिनेता इतना अकेला महसूस करते थे, कि खुद को चिट्ठियां लिखते थे और अपने दोस्तों से डाक के जरिए पोस्ट कराते थे।
शादी के खिलाफ थे सास ससुर
अरशद वारसी ने साल 1999 में एंकर मारिया गोरेटी से शादी की। कपल के दो बच्चे हैं। बेटा जीक वारसी और बेटी जेने जो वारसी। बताया जाता है कि उनकी प्रेम कहानी जेवियर कॉलेज में एक डांस प्रतियोगिता के दौरान शुरू हुई थी। अरशद वारसी के मुताबिक उनके सास-ससुर अरशद वारसी से अपनी बेटी की शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में उनकी सोच बदली।