सार
Arshad Warsi: अरशद वारसी बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग से खास पहचान बनाई है। आइए उनके 58वें बर्थडे पर नजर डालते हैं उनके 6 आईकॉनिक किरदारों पर, जो सभी के दिल में बस गए।
अरशद वारसी का करियर इस बात का सबूत है कि वह सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि हर तरह के किरदार में जान डाल सकते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। आज उनके 58वें बर्थडे के मौके पर एक बार फिर चलते हैं अरशद वारसी की जिंदगी के कुछ आईकॉनिक रोल्स के पास।
अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
सर्किट – मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003) और लगे रहो मुन्ना भाई (2006)
मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई में अरशद वारसी ने जान डाल दी। यह उनका सबसे आइकॉनिक रोल माना जाता है। सर्किट के किरदार ने ‘लॉयल दोस्त’ की इमेज को एक नया अंदाज दिया, जिसमें ह्यूमर, इमोशन और यादगार डायलॉग्स थे। उनके इस किरदार ने कई मायनों में दोस्ती का असली मतलब समझाया है।
अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
माधव सिंह घई – गोलमाल सीरीज
गोलमाल सीरीज में अरशद ने एक तरह से अजय देवगन के दोस्त होते हुए दुश्मन का रोल किया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग इस फिल्म में हमें हंसने को मजबूर कर देते हैं। इस सीरीज में अरशद ने एक गुस्सैल लेकिन मजेदार लीडर का रोल निभाया, जो उनकी कॉमिक टाइमिंग का बेहतरीन उदाहरण है।
अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
जगदीश ‘जॉली’ त्यागी – जॉली एलएलबी (2013)
जॉली एलएलबी इस फिल्म में उन्होंने एक चालाक लेकिन दिल से अच्छे वकील का किरदार निभाया। इस रोल में उन्होंने कॉमेडी और इमोशन का शानदार बैलेंस दिखाया और इसके लिए उन्हें IIFA अवॉर्ड भी मिला है। इस फिल्म की सक्सेस के बाद फिल्म के आगे और पार्ट भी बने।
अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
बब्बन – इश्किया (2010) और डेढ़ इश्किया (2014)
इश्किया और डेढ़ इश्किया फिल्म के इस रोल में अरशद ने कॉमेडी से हटकर एक रॉ और थोड़ा शरारती किरदार निभाया। फिल्म में बस किरदार नहीं निभाया, बल्कि उसको अलग लेवल पर ले गए, जिससे साबित हुआ कि वह ग्रे शेड्स वाले रोल भी बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं।
अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य श्रीवास्तव (आदि) – धमाल (2007)
धमाल मूवी में कई बड़े सितारे थे, लेकिन उन्होंने अपने किरदार से सभी के दिलों में जगह बनाई। इस मल्टीस्टारर फिल्म में उनका आदि का किरदार आदि काफी मजेदार था, जिसने उनकी स्लैपस्टिक कॉमेडी को और मजबूत किया।
अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
धनंजय राजपूत – असुर: वेलकम टू योर डार्क साइड (2020–2023)
असुर सीरीज में उन्होंने काफी सीरीयस किरदार निभाया। OTT पर उनके धनंजय रोल ने एक नया रूप दिखाया। एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट के तौर पर उन्होंने सीरियस और थ्रिलिंग किरदार निभाकर साबित किया कि वह हर तरह के रोल में फिट बैठते हैं।