अभिनेता अरशद वारसी और मेहर विज की आगामी फिल्म "बंदा सिंह" की शूटिंग शुक्रवार को शुरू हो गई है। फिल्म के निर्माताओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, टीम ने पूजा समारोह और मुहूर्त क्लैप के बाद पहले सीन की शूटिंग शुरू की। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक सक्सेना कर रहे हैं। अभिषेक इससे पहले 'फुल्लू' और 'पटियाला ड्रीम्ज' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
गौरतलब है कि "बंदा सिंह" सच्ची घटना पर आधारित है। यह एक परिवार के संघर्ष की कहानी है। यह सीमलेस प्रोडक्शंस एलएलपी के मनीष मिश्रा द्वारा निर्मित और अभिषेक सक्सेना द्वारा उनके बैनर अंबी अभी प्रोडक्शंस के तहत सह-निर्मित है। फिल्म को शाहीन इकबाल ने लिखा है और पटकथा शाहीन इकबाल और अभिषेक सक्सेना ने लिखी है।