फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद की बढ़ी मुश्किलें, जानें किस मामले में जारी हुआ गिरफ्तारी का वारंट

Thu, 06 Feb 2025 11:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Sood: अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। धोखाधड़ी एक मामले में गवाही देने के लिए पेश न होने पर अदालत ने गुरुवार को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?
यह मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना की ओर से दायर किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोहित शुक्ला नाम के व्यक्ति ने उनके साथ 10 लाख रुपये की ठगी की। वकील  का कहना है कि मोहित शुक्ला ने उन्हें झांसा देकर एक फर्जी 'रिजिका कॉइन' में निवेश करने के लिए बहलाया था और इस मामले में सोनू सूद को गवाही देनी थी।
Deva Box Office Collection Day 7: पहले हफ्ते में ही 'देवा' की हालत हुई खराब, जानें सातवें दिन का कारोबार

अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
हालांकि, अदालत की ओर से कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभिनेता सोनू सूद ने इन्हें नजरअंदाज किया। इस पर अदालत ने अब गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत के आदेश में कहा गया,  "सोनू सूद को विधिवत समन या वारंट जारी किया गया है, लेकिन वह उपस्थित होने में विफल रहे हैं। आपको आदेश दिया जाता है कि सोनू सूद को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश करें।"
Loveyapa @ 99: पहली ही फिल्म में घटी दरों पर दिखेंगे जुनैद खान और खुशी कपूर, दर्शक खींचने को घटाए दाम

10 फरवरी को अगली सुनवाई
मुंबई के अंधेरी पश्चिम में ओशिवारा पुलिस स्टेशन को वारंट भेजा गया है, जिसमें उन्हें अभिनेता को गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी।
Captain America Brave New World Exclusive: लाल गुस्सा या गुस्से में लाल, एमसीयू में रेड हल्क की धमाल एंट्री
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें