बॉलीवुड फिल्म तेवर के रिलीज होने से पहले ही उसके स्टार्स सोनाक्षी सिंहा और अजुर्न कपूर के बीच संबंधों में कड़वाहट आने की खबरें आ रही हैं। हांलाकि फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के बीच हॉट केमेस्ट्री की चर्चा थी। वहीं दोनों की नजदीकियां भी चर्चाओं में थी पर मामला उल्टा पड़ता दिख रहा है।
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों कलाकारों के बीच तनाव के कारण फिल्म के प्रमोशन में मुश्किलें आ रही हैं। निर्माता बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन की फिल्म की मार्केटिंग के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, परंतु रिलीज में एक हफ्ता बचने के बावजूद ठोस नतीजा नहीं दिख रहा।
सोनाक्षी को ऐक्टरों के लिए लकी बताया जाता था। फिर भी फिल्म को लेकर निराशाजनक माहौल बना हुआ है।