फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन फुस रही अर्जुन रामपाल की 'डैडी',जानें कलेक्शन

Sat, 09 Sep 2017 05:36 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
daddy
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज अर्जुन रामपाल की फिल्म 'डैडी' को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स नहीं मिला। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की माने तो फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपने पहले दिन 2.3 करोड़ की कमाई की है। बता दें इस फिल्म के प्रमोशन में 13 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। जबकि ये फिल्म 20 करोड़ रुपए के कुल बजट में बनकर तैयार हुई है।  
विज्ञापन


पढ़ें- ऋषि कपूर ने कहा, बॉलीवुड में चलता है फैंस का फैसला,नेपोटिज्म नहीं

अर्जुन रामपाल के प्रोडक्शन में बनी फिल्म डैडी में अर्जुन ने मुंबई के गैंग्सटर अरुण गवली की कहानी को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। बात अगर फिल्म की स्टार कास्ट की करें तो अर्जुन के अलावा इस फिल्म में ऐश्वर्या राजेश नजर आएंगी जो कि आशा गवली की भूमिका निभाएंगी।

इसके अलावा मिर सरवर, आनंद इंगले और राजेश अहम भूमिकाओं में होंगे। डैडी जहां एक गंभीर फिल्म है और सच्ची कहानी पर आधारित घटनाओं पर आधारित है । गौरतलब है कि ये फिल्म 2 घंटे 14 मिनट की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें