अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल का 67 की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। लंबे समय उनकी मां ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी। उनकी अंतिम यात्रा शाम को न्यू वर्ली से निकाली गई। अर्जुन की मां की अंतिम यात्रा बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। उनकी दोनों बेटियां भी इस मौके पर मौजूद थी। उनकी गर्लफ्रेंड गैबरीला डेमेट्रिएडस और पूर्व पत्नी मेहर जेसिया भी वहां मौजूद थी। इसी साल मई महीने में अर्जुन और मेहर ने अपने 20 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया था।
इस दुख की घड़ी में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैबरीला हर पल उनके साथ नजर आईं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल की दोस्त किम शर्मा वहां नजर आईं। किम यहां अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ स्पॉट हुईं।
बता दें कि, 4 साल पहले अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल को ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी का पता चला था। इसी साल जुलाई में अर्जुन ने ट्विट कर अपनी मां के कैंसर की इस लड़ाई में जीत जाने की बात कही थी, लेकिन रविवार सुबह उनका निधन हो गया।