फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'बधाई हो' और' पटाखा' की शूटिंग कर अच्छा लगा: दंगल गर्ल सायना

Sun, 28 Oct 2018 06:24 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Sanya Malhotra - फोटो : file photo
विज्ञापन

दंगल गर्ल सायना महरोत्रा ने बताया कि मैंने अपनी दोनों फिल्म 'बधाई हो' और 'पटाखा' की शूटिंग को बहुत इंजॉय किया और मुझे बहुत अच्छा लगा। फिल्म में काम करके अब मैं दिल्ली से ज्यादा मुबंई में कम्फरटेबल महसूस करती हूं। एक इंटरव्यू के दौरान दंगल गर्ल ने बताया कि चार साल पहले जब मैं मुबई आई थी तो उस वक्त मुझे मेरे परिवार की बहुत याद आती थी, पर मैं कुछ नहीं कर सकती थी क्योंकि उस वक्त मेरे पास एक छोटा सा घर था। मैं चाहकर भी उस घर में अपने परिवार को नहीं बुला सकती थीं। अब मेरे पास अपना घर है। मैं जब भी चाहती हूं मेरे पेरेंट्स आ जाते हैं।

विज्ञापन


एक अभिनेत्री और अभिनेता का घर से बाहर का समय तो लोगों की चकाचौंध में बीत जाता हैं लेकिन जब आप रात को घर आते हैं उस वक्त जो अकेलापन आप महसूस करते हैं, वह पल बहुत बुरा होता हैं, खैर अब मैं बहुत खुश रहती हूं।

आगे उन्होंने बताया मैं अपने काम को पूरे दिल से करती हूं, जिस भी किरदार को करने का मौका मिलता है मैं उसमें डूब जाती हूं। मैं कभी भी अपने काम को बोझ समझ कर नहीं करती हूं।  
विज्ञापन


सायना ने बताया मैं कोई भी ऐसा काम नहीं करती जिसे मुझे असहजता महसूस हो या फिर मुझे बाद में उसके लिए अफसोस करना पड़े। यह मेरे जीवन का मंत्र हैं। फिल्म' दंगल 'से पहले मेरे जीवन में कुछ ऐसे समय आएं थे, लेकिन उस वक्त भी मैं अपने हौसले से आगे बढ़ी थी।

आखिरी में सायना ने बतायाकि  मैं उसी फिल्म के लिए हां बोलती हूं जिसमें मैं खुद को फिट समझती हूं। मुझे बहुत खुशी हैं कि मुझे 'बधाई हो' और' पटाखा' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें