फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल ने 'डैडी' का गाना रिलीज कर कहा 'ईद मुबारक'

Mon, 26 Jun 2017 05:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
bollywood
विज्ञापन
अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डैडी' का गाना 'मुबारक ईद मुबारक' रिलीज कर दिया गया है। इसे शबाब साबरी और तनवीर हुसैन ने गाया है और बोल दिए हैं दानिश साबरी ने। साथ ही इसमें साजिद-वाजिद का म्यूजिक सुनने को मिल रहा है।
विज्ञापन


अर्जुन फिल्म में गैंगस्टर अरुण गवली का किरदार निभा रहे हैं जो एक हिंदू है लेकिन फिर भी वो गाने में ईद के मौके पर खाना दान देते दिख रहे हैं। इस गाने में अरुण गवली और पत्नी आशा गवली के रिश्ते की झलक देकने को मिल रही है।

ट्विटर पर 'डैडी' के ट्रेलर को काफी सराहना मिल रही है और अर्जुन की एक्टिंग की भी तारीफ की जा रही है। फैंस का मानना है कि ये अब तक का अर्जुन का बेस्ट किरदार होगा।
विज्ञापन

अर्जुन को जो लुक दिया गया है वो अरुण गवली की तरह ही है। यहां तक कि पोस्टर में अर्जुन को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है।

फिल्म में फरहान अख्तर और ऐश्वर्या राजेश भी मुख्य भूमिका में हैं। ऐश्वर्या फिल्म में अर्जुन की पत्नी बनी हैं।

फिल्म को आशिम आहलुवालिया ने डायरेक्ट किया है और ये इरोस इंटरनेशनल, कुंडालिनी एंटरटेंमेंट और करत एंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म से ऐश्वर्या राजेश बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। 'डैडी' 21 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन


इस गाने में अरुण गवली का सॉफ्ट साइड दिखाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें