फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर’ के बाद अर्जुन रामपाल का बड़ा धमाका, नॉर्थ अमेरिका में डीजे टूर का ऐलान; जानें कब-कहां करेंगे परफॉर्म?

Wed, 27 May 2026 06:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Rampal North America DJ Tour: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने ‘धुरंधर’ फिल्म की सफलता के बाद नॉर्थ अमेरिका में अपने डीजे टूर का ऐलान किया है। जानिए कब और कहां होगा टूर?

विज्ञापन
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन रामपाल ने हाल ही में ‘धुरंधर’ में अपने नेगेटिव किरदार से शानदार धमाका किया था, और अब वह एक और बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार एक्टिंग नहीं, बल्कि DJ कंसोल के पीछे से। अर्जुन ने नॉर्थ अमेरिका में अपने डीजे टूर का ऐलान किया है।

कब और कहां परफॉर्म करेंगे अर्जुन रामपाल? 

विज्ञापन

बड़े स्टेज, जबरदस्त एनर्जी और शानदार नाइट्स के साथ अर्जुन अपनी टूर की शुरुआत 28 मई को अटलांटा से करेंगे। इसके बाद 29 मई को सैन फ्रांसिस्को, 30 मई को ह्यूस्टन, 31 मई को डलास, 4 जून को शिकागो, 5 जून को वॉशिंगटन डीसी, 6 जून को न्यूयॉर्क, 7 जून को टोरंटो, 11 जून को वैंकूवर और 13 जून को लॉस एंजेलिस में परफॉर्म करेंगे।

अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर दी टूर की जानकारी
अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर टूर की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘नॉर्थ अमेरिका, अब तुम्हारी बारी है! यूएसए और कनाडा में रैम्पेज टूर अगले हफ्ते शुरू होने जा रहा है, और हम आपके लिए एक यादगार अनुभव लेकर पूरी तरह तैयार हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘तैयार हो जाइए शानदार म्यूजिक, नॉनस्टॉप वाइब्स और ऐसे पलों के लिए जो लाइट्स बंद होने के बाद भी याद रहेंगे।’


विज्ञापन

अर्जुन रामपाल का वर्कफ्रंट
अर्जुन रामपाल हाल ही में धुरंधर 2 में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने मैजर इकबाल का किरदार निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें