फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि का आनंद उठाने वडोदरा जायेंगे अर्जुन-परिणीति

Fri, 12 Oct 2018 05:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
विज्ञापन
नवरात्री का आनंद उठाने वडोदरा जायेंगे अर्जुन-परिणीति - फोटो : self
विज्ञापन

'नमस्ते इंग्लैंड' की लीड जोड़ी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा फिल्म रिलीज से पहले वडोदरा में आयोजित होने वाले बड़े नवरात्रि पांडल में शामिल होंगे। दरअसल ये जोड़ी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह के साथ फिल्म प्रमोशन में जुटे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा वडोदरा शहर में नवरात्रि के उत्सव का लुत्फ उठाने के साथ-साथ वड़ोदरा के धर्मज गांव भी जा सकते हैं। यहां केवल एनआरआई नागरिकों के परिवार ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्री का आनंद उठाने वडोदरा जायेंगे अर्जुन-परिणीति - फोटो : self

साल 2011 में फिल्म 'इशकजादे' में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी नजर आई थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब सात साल बाद एक बार फिर ये जोड़ी फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" से अपने प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

फिल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर पेन फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा पेश किया जा रहा है। "नमस्ते इंग्लैंड" 19 अक्तूबर 2018 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें