फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन के चलते फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' पर लगा स्टे

Tue, 23 May 2017 04:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'गेस्ट इन लंदन'
विज्ञापन
परेश रावल पहले ही अरुंधती रॉय को ट्वीट कर कॉन्ट्रोवर्सी में चल रहे हैं, इसी बीच उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट से एक बड़ा झटका मिला है। दरअसल, परेश की फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्टे ऑर्डर लगा दिया है। इसकी वजह से है 2010 में आई अजय देवगन की फिल्म 'अतिथि तुम कम जाओगे'।  इसके प्रोड्यूसर वॉर्नर ब्रदर्स ने 'गेस्ट इन लंदन' के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वॉर्नर ब्रदर्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने मुंबई मिरर से बातचीत के दौरान बताया कि वो पिछले कुछ महीनों से गेस्ट इन लंदन के मेकर्स से बात कर रहे थे। इस समय ये फिल्म बन रही थी और इसके लिए ये लोग हाई कोर्ट भी गए थे लेकिन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए।

उन्होंने कहा, 'अतिथि तुम कब जाओगे स्लीपर हिट थी जिसने अपनी लागत की दोगुनी कमाई की थी। उस समय इसका सीक्वल बनाने के बारे में हमने तय किया था। कुमार मंगत इसके लिए काफी उत्साहित थे। पिछले साल 'अतिथि इन लंदन' की घोषणा की गई थी जबकि इसके मेकर्स के पास कोई राइट्स भी नहीं थे। इससे जुड़े सभी राइट्स सिर्फ वॉर्नर ब्रदर्स के पास ही हैं।
विज्ञापन


इन्होंने इसका नाम बदल कर 'गेस्ट इन लंदन' रख दिया और दावा किया कि इसका 'अतिथि तुम कब जाओगे' के साथ कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन इसकी कहानी अतिथि तुम कब जाओगे की तरह ही आगे बढ़ती है।'
विज्ञापन


अतिथि तुम कब जाओगे में परेश रावल, अजय देवगन और कोंकणा सेन गुप्ता लीड रोल में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें