साल की शुरुआत में अपनी फिल्म 'तेवर' फ्लॉप होने के बाद निराश अर्जुन कपूर के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। चर्चा है कि 1983 के क्रिकेट विश्व कप विजय पर बनने जा रही फिल्म में अर्जुन को कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया गया है।
सूत्रों की मानें तो निर्माताओं ने स्क्रिप्ट के साथ अर्जुन से बातचीत की है और वह इससे बहुत खुश हैं। वैसे कुछ ऐक्टरों से अन्य भूमिकाओं के लिए चर्चा चल रही है, परंतु अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
अर्जुन के नजदीकी सूत्रों की मानें तो इस ऐक्टर का कहना है कि कपिल देव का रोल निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी होगी क्योंकि उनके करोड़ों चाहने वालों की उम्मीदों पर खरा उतरना आसान नहीं होगा। ऐसे में अर्जुन इस रोल के लिए हां कहते हुए थोड़ा घबरा भी रहे हैं।