फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: अर्जुन कपूर के फिटनेस फंडे, ‘नियमित व्यायाम के साथ साथ खानपान में भी बेहद सावधानी जरूरी’

Mon, 13 Sep 2021 08:39 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेता अर्जुन कपूर अपने शारीरिक परिवर्तन के कारण हाल ही में खूब चर्चा में रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि उन्हें जो सराहना मिल रही है उससे वह बहुत उत्साहित महसूस करते हैं और यह उन्हें हर दिन बेहतर बनने की दिशा में लगातार काम करने के लिए प्रेरित कर रहा है। लंबे समय से मोटापे से जूझ रहे अर्जुन अपने ट्रेनर और फूड क्यूरेटर द्वारा दिया जाने वाला ज्ञान सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहते हैं। 
विज्ञापन
अर्जुन कपूर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अर्जुन कपूर अपने शारीरिक परिवर्तन के कारण हाल ही में खूब चर्चा में रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि उन्हें जो सराहना मिल रही है उससे वह बहुत उत्साहित महसूस करते हैं और यह उन्हें हर दिन बेहतर बनने की दिशा में लगातार काम करने के लिए प्रेरित कर रहा है। लंबे समय से मोटापे से जूझ रहे अर्जुन अपने ट्रेनर और फूड क्यूरेटर द्वारा दिया जाने वाला ज्ञान सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहते हैं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।

अर्जुन कपूर कहते हैं, "मेरे कड़ी मेहनत की सराहना में लोगों की प्रतिक्रिया को देखना उत्साहजनक है। बेहतर बनने के लिए लगातार प्रयास करना मुझे बहुत अच्छा लगता है। इसके लिए मैं अपने ट्रेनर्स को क्रेडिट देता हूं जिन्होंने अपने ईजाद किए व्यंजनों के साथ मुझे ट्रैक पर रखने के लिए मेरी पोषण संबंधी जरूरतों का ख्याल रखा है। हर दिन मुझे अपने फिटनेस लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वो मेरे साथ मौजूद रहते हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, "बहुत से लोग मुझसे यह साझा करने के लिए कह रहे हैं कि मैंने खुद को कैसे बदला है और इसलिए मैं अपने ट्रेनर, मेरे फूड क्यूरेटर के साथ सोशल मीडिया पर चैट सत्र शुरू करने के बारे में सोच रहा हूं ताकि इस पर चर्चा की जा सके कि अपने शरीर पर बिना अधिक दबाव डाले और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले किसी हानिकारक तरीके के बिना ऐसा परिवर्तन कैसे हो सकता है। फिट और स्वस्थ रहने के लिए लंबे समय की योजना बनानी चाहिए और इसके लिए थोड़े समय के नतीजों को नहीं देखना चाहिए।”
 

अर्जुन कपूर ‘अर्जुन रिकमेंड्स’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के मनोरंजन  के लिए हाई कंटेंट फिल्मों और शोज का सुझाव देते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में ‘बाबा के साथ बक बक’ नाम से एक और सोशल मीडिया प्रॉपर्टी शुरू की है जिसमें वह अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ मजेदार और आकर्षक चैट सैशन आयोजित करते हैं। यह टॉक शो अब तक के अन्य चैट शोज से विशिष्ट रूप से अलग है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें