अर्जुन मानते हैं कि उनके जैसे इंसान के लिए हेल्दी फूड भी टेस्टी होना चाहिए जिससे लगातार मोटिवेशन मिलता रहे। वो कहते हैं, "मुझे कोई ऐसा व्यक्ति मिला है जिसकी सोच मेरी जैसी है कि हेल्दी फूड भी टेस्टी हो सकता है। जितने लोगों को मैं जानता हूं उनमें से लगभग सभी लोग फिट रहने के साथ-साथ हर तरह के स्वादिष्ट खाने का आनंद लेना चाहते हैं, और मैं कोई अलग नहीं हूं। दरअसल अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद मुझे हमेशा उत्साहित रहने और भोजन के बीच सेहत के लिए नुकसानदायक चटर पटर खाने को कम करने में काफी मदद मिली है।”
अर्जुन के मुताबिक हर भोजन और हर वर्कआउट सेशन के साथ उनकी फिटनेस जर्नी आगे बढ़ रही है। वो आगे कहते हैं, "अच्छी सेहत को बरकरार रखने में कई बातें शामिल होती हैं - ट्रेनिंग, डाइट, स्टेट ऑफ माइंड, और एक बार में एक काम को पूरा करने का जुनून। ये सभी चीजें साथ मिलकर किसी को भी बेहतर फिटनेस के सफ़र पर आगे बढ़ने में मदद करती हैं। मुझे बस इस बात की खुशी है कि मुझे अपना रास्ता मिल गया है और अपने आगे के सफर का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं।"