फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई फिल्म की शुरुआत मिशन जैसी लगती है, ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की खोज में अर्जुन

Sat, 11 Aug 2018 09:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Arjun Kapoor
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि हर नई फिल्म की शुरुआत उन्हें किसी मिशन जैसी लगती है। अपनी फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की शूटिंग शुरू कर चुके अर्जुन ने शनिवार को फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं अपनी 12वीं फिल्म शुरू करने को लेकर खुश और उत्साहित हूं।’ 

विज्ञापन


इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। गुप्ता इससे पहले ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘रेड’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इंडियाज मोस्ट वांटेड फिल्म में वह खुफिया अधिकारी की भूमिका में हैं। अब नेपाल और दिल्ली में इसकी शूटिंग शुरू होगी। यह फिल्म एक गुप्त मिशन के दौरान एक आतंकवादी को ढूंढने
और फिर उसे गिरफ्तार करने पर आधारित होगी। 





फिल्म के निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने भी वही तस्वीर साझा करते हुए लिखा, एक मिशन साझा करते हुए उत्साहित हैं। इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की शुटिंग शुरू। 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' के लिए 24 मई, 2019 के लिए चिह्न्ति करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें