फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन अंशुला के लिए सब छोड़ मुंबई पहुंचे अर्जुन कपूर

Sat, 22 Sep 2018 05:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
arjun kapoor
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अब अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझने लगे हैं। हाल ही में अर्जुन ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद हम यह कह सकते हैं कि अर्जुन अब काफी समझदार हो हए हैं। दरअसल अर्जुन की बहन अंशुला को माइग्रेन अटैक आया था।

विज्ञापन

arjun kapoor and jhanvi kapoor

अर्जुन कपूर को जब यह बात पता चली तो वो अपना सब कुछ छोड़कर देश आ गए । आपको बता दें कि अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की शूटिंग इन दिनों नेपाल में कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही उनको अपनी बहन के बीमार होने की खबर मिली वो तुरंत मुंबई आ गए।

विज्ञापन

arjun kapoor

बता दें कि अर्जुन की फिल्म नमस्ते लंदन 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की जोड़ी दूसरी बार बड़े परदे पर नजर आ रही है। इससे पहले यह दोनों अपनी डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' में साथ नजर आए थे। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें